संपूर्ण समाधान दिवस! खलिहान की भूमि पर कब्जा को लेकर सामूहिक रूप से ग्रामीणों ने किया शिकायत

Spread the love

प्रमोद कुमार वर्मा
अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।
संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर सार्वजनिक खलिहान की भूमि पर किए गए कब्जे को खाली करवाते हुए सार्वजनिक नाली की पैमाइश कराने की मांग किया है। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदापुर के सेराज, आश मोहम्मद, नवाब अली, सोहराब, रियाज, मो. रजा, जिबराइल, इसराइल, ताज मोहम्मद, मोहम्मद उमर, मोहम्मद सादिक का आरोप है कि गांव के गाटा सं. 788 सार्वजनिक बाग के स्वामी है। बाग के बगल गाटा सं० 781 सार्वजनिक खलिहान है जिसका उपयोग समस्त ग्रामवासी करते है। विगत कुछ समय से उक्त खलिहान भूमि पर साफिया बानो पत्नी बेलाल अहमद, मो. आमिर अंसारी पुत्र मो. शरीफ, इबादुल्लाह पुत्र अली हसन, मो. इजराइल व मो. जिब्राइल पुत्रगण अली हसन तथा रज्जी हसन पुत्र बक्कन द्वारा कब्जा कर लिया गया है तथा सीमेण्ट का टिनशेड रख लिया है।

जिस कारण अपनी बाग में आना जाना तथा सार्वजनिक खलिहान का उपयोग बाधित हो गया है। घर से निकलने वाला गन्दा पानी भी उपरोक्त लोगों के द्वारा रोक दिया गया है जिसकी पैमाइश कर खलिहान भूमि को खाली कराया जाना तथा जमा गन्दा पानी निकाले जाने हेतु नाली का निर्माण सार्वजनिक रास्ते के बगल से किया जाना आवश्यक है। ग्रामीणों ने बताया की विपक्षीगण द्वारा सार्वजनिक खलिहान पर किए गए अवैध कब्जे को खाली करवाते हुए सार्वजनिक नाली की पैमाइश कर बनवाने के संबंध में मांग उप जिलाधिकारी से समाधान दिवस पर की गई है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *