प्रेम प्रसंग में परिजनों ने दिया प्रेमी को बेखौफ सजा जिंदा जलाया

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
प्रेमिका की शादी तय होने के बाद मुंबई से प्रेमी उसके घर पहुंच कर परिजनों से शादी करने का दबाव बनाया तो लड़की के परिजनों ने उसको जमकर मारा पीटा और पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


आपको बता दें आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना अंतर्गत भवानीपट्टी निवासी आकाश दुबे पुत्र प्रदीप दुबे का प्रेम प्रसंग कई वर्षो से अंबेडकरनगर जनपद के जैतपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत अपने ननिहाल के बगल गांव नेवादा निवासिनी शिवानी सिंह के साथ चल रहा था। वही मृतक के परिजन के आरोप के मुताबिक बीते 09 मार्च को शिवानी के घर वालों ने आकाश को अपने घर पर बुलाकर उसे खूब मारा पीटा उसका फोन पैसे छीन लिया। अंत मे पेट्रोल छिड़ककर उसे जला दिया।आकाश बुरी तरह से जल गया। लोगों ने किसी तरह से नगपुर अस्पताल पंहुचाया जहाँ से जिला अस्पताल ले जाया गया बाद में मेडिकल कालेज लखनऊ भेज दिया।इलाज के दौरान अस्पताल में आकाश दूबे की मौत हो गई।

परिजनों ने थाना जैतपुर मे प्रेमिका, उसके भाई व पिता के खिलाफ मामले की एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं जैतपुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरी ने बताया की आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *