पूर्व सांसद और वर्तमान विधान परिषद सदस्य द्वारा फीता काट कर विशाल गेट का किया उद्घाटन

Spread the love

भीटी अंबेडकर नगर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम जोखन सिंह की याद में निर्मित पंचम दास कुटी से बस्तीपुर संपर्क मार्ग पर इटवा ग्राम पंचायत में बने विशाल गेट का उद्घाटन पूर्व सांसद और वर्तमान विधान परिषद सदस्य डॉक्टर हरिओम पांडे के द्वारा फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य डॉ हेमू पांडे ने केंद्र प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि जब से डबल इंजन की सरकार बनी है तब से देश और प्रदेश लगातार विकास के पद पर अग्रसर है
विधान परिषद सदस्य डॉ हरिओम पांडे ने कहा मैने कटेेहरी विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ो सड़कों का निर्माण करवाया है चार-चार पुल मंजूर करवा दिए हैं और इन पुलों का जल्दी ही निर्माण शुरू हो जाएगा उन्होंने बताया कि अत्ताउल्ला नाऊपुर में पुल का निर्माण जल्द ही शुरू होगा उन्होंने इटवा ग्राम पंचायत के प्रधान अरविंद सिंह की मांग को स्वीकार करते हुए इटवा ग्राम पंचायत में दो सड़क और अढनपुर ग्राम पंचायत में खराब हुई सड़क का निर्माण किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह की मांग पर कराने का भी ऐलान किया इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम जोखन सिंह के पौत्र राजमणि सिंह भारतीय जनता पार्टी के खजुरी मंडल के अध्यक्ष रानेश पांडे पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप तिवारी महामंत्री डॉ अयोध्या प्रसाद पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी भाजपा नेता राम बक्स सिंह केंद्र संयोजक शत्रुघ्न सिंह पूर्व तहसीलदार विजय प्रताप सिंह जोगिंदर सिंह वेद प्रकाश त्रिपाठी पूर्व मंडल अध्यक्ष गजराज सिंह पूर्व प्रत्याशी मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडे मदारभारी निवासी संत देव सिंह राम प्रकाश सुमन अर्जुन सिंह इटवा बूथ अध्यक्ष के सी सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *