बेटे की हत्या के मामले में बहू व एक अन्य युवक पर पिता ने जाहिर की संदेह

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर । बहू की साजिश से गांव के एक युवक पर पिता ने बेटे की हत्या करने का संदेह जाहिर किया है। पूर्व में भी बहु द्वारा जहर देकर बेटे की हत्या करने का प्रयास किया गया था इलाज से उसके बेटे की जान बची थी। पीड़ित जवाहर लाल वर्मा पुत्र रामअरज वर्मा ग्राम पिलखावाँ अपने पूरे परिवार के साथ अहमदाबाद गुजरात प्रान्त में रहता है। बीते 10 अप्रैल को समय लगभग 5 बजे शाम को उसका पुत्र रामभवन घर पर अपने परिवार के साथ रहता है। घर से जरूरी सामान लेने के लिए बरवा बाजार गया था साथ में अपने रिसोदार रामसुरेश वर्मा उनके साथ गये थे वापस रात्रि लगभग 8 बजे गाँव के निकट नहर की पुलिया के पास पहुंचे थे।

तभी मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात लोग सामने से रामभवन व राम सुरेश को रोक लिए और राम भवन से बातचीत करने लगे रामभवन ने रामसुरेश को यह कहकर घर भेज दिया कि तुम घर चलो हम अभी बात करके आते हैं सुबह तब पीड़ित का लड़का घर नहीं लौटा सुबह करीब 7 बजे गाँव के लोगो द्वारा देखा गया कि उसके लड़के का शव नहर के करीब झाड़ी मे पड़ी मिली। पीड़ित को पूर्ण विश्वास है कि पीड़ित के लड़के की हत्या पीड़ित की ही बहू की साजिश एवं मिली भगत से उसके लड़के की हत्या की गई क्योंकि पूर्व में भी बहू जहर देकर पीड़ित के बेटे की हत्या करने का प्रयास किया गया था। गाँवों के सहयोग एवं इलाज से उसकी जान बची थी। गाँव निवासी सन्तोष वर्मा पुत्र राज किशोर वर्मा पर भी हत्या का सन्देह जाहिर की है।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *