गुरुपूर्णिमा पर एक वृक्ष मां के नाम के साथ शहीदों के नाम भी हुआ वृक्षारोपण

Spread the love

अंबेडकर नगर।गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आज गांधी स्मारक इंटर कॉलेज,राजेसुलतानपुर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाते हुए फलदार वृक्षों के पौधों को लगाया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाचार्य कप्तान सिंह तथा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,उत्तर प्रदेश के अयोध्यामंडल माध्यमिक संवर्ग अध्यक्ष डॉ.उदयराज मिश्र ने किया।


इस अवसर पर विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों व कार्मिकों सहित प्रधानाचार्य और बच्चों ने एक पेड़ मां के नाम,एक पेड़ शहीदों के नाम जयघोष करते हुए वृक्षारोपण किया।


इस अवसर पर उदयराज मिश्र ने बताया कि माता और मातृभूमि को समर्पित आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत फलदार आम की विभिन्न किस्मों के पौधों का रोपण किया गया और अगले कुछ दिनों में नीम तथा पीपल के वृक्षों को भी लगाया जाएगा जिससे पर्यावरण संतुलन के साथ ही साथ उचित परिवेश का सृजन भविष्य में सम्भव सहित साकार होगा।


Spread the love

Related Posts

कॉक्लियर इम्प्लांट की उपयोगिता एवं बच्चों में बधिरता की शीघ्र पहचान को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को कॉक्लियर इम्प्लांट एवं इसके…


Spread the love

सरपत और गड्ढों से राहगीरों की राह मुश्किल

Spread the love

Spread the loveमेडिकल कॉलेज से जाने वाले एनटीपीसी मार्ग पर आवागमन बाधित, सफाई व मरम्मत की मांग अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर से एनटीपीसी जाने वाले मुख्य मार्ग…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *