पुलिस की बड़ी कामयाबी! बाइक चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, 16 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
एसपी केशव कुमार के निर्देशन में जलालपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। बीती रात करीब 3 बजे थाना जलालपुर पुलिस टीम ने प्रा.वि. हाजीपुर के पास छापेमारी कर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों में मो. सुहेल, सकील उर्फ चिल्लाऊ, मो. सैफ उर्फ पेटबली, आजाद उर्फ अज्जू, मो. कौसर और मो. सुहेल शामिल हैं, जो सभी थाना जलालपुर क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे चोरी की मोटरसाइकिलों को कबाड़ में काटकर या सस्ते दामों पर बेचते थे। बरामद 16 मोटरसाइकिलों में कई वाहन पहले से दर्ज मुकदमों से जुड़े हुए हैं। इस कार्रवाई में कोतवाल संतोष कुमार सिंह और जलालपुर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने इस सफलता के लिए टीम को बधाई दी है और कहा कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

Related Posts

कॉक्लियर इम्प्लांट की उपयोगिता एवं बच्चों में बधिरता की शीघ्र पहचान को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को कॉक्लियर इम्प्लांट एवं इसके…


Spread the love

सरपत और गड्ढों से राहगीरों की राह मुश्किल

Spread the love

Spread the loveमेडिकल कॉलेज से जाने वाले एनटीपीसी मार्ग पर आवागमन बाधित, सफाई व मरम्मत की मांग अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर से एनटीपीसी जाने वाले मुख्य मार्ग…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *