पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, फरियादियों को मिला त्वरित न्याय का भरोसा

Spread the love

भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक, जनसुनवाई में सुनी गईं आमजन की समस्याएं

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद में आमजन की समस्याओं के शीघ्र व निष्पक्ष समाधान हेतु पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने स्वयं फरियादियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और समाधान के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एसपी ने सभी फरियादियों से संवाद स्थापित करते हुए मामलों की बारीकियों को समझा। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत को गंभीरता से लें, समयबद्ध कार्रवाई करें, और किसी भी परिस्थिति में फरियादी को अनावश्यक परेशानी न हो।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य सिर्फ शिकायत लेना नहीं, बल्कि उचित व शीघ्र न्याय दिलाना है। जनसुनवाई में एएसपी पूर्वी श्याम देव ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ताओं को समय रहते समुचित जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनता का विश्वास प्रशासन पर बना रहे।


इस जनसुनवाई में भूमि विवाद,पारिवारिक कलह, धोखाधड़ी, पैमाइश विवाद आदि से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। इनमें से कई मामलों में मौके पर ही निर्देश देकर समाधान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। पुलिस की मंशा जनता को दर-दर भटकने से बचाना
अधिकारियों ने दोहराया कि जनसुनवाई का उद्देश्य यही है कि कोई भी पीड़ित व्यक्ति अपनी फरियाद लेकर भटकने को मजबूर न हो।

उसे एक ही जगह पर समुचित सुनवाई और समाधान मिले। जनसुनवाई में मौजूद रहे कई विभागों के अधिकारी इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे और अपने-अपने स्तर से समस्याओं के समाधान हेतु तत्परता दिखाई। जनसुनवाई जैसी पहलें जनता के विश्वास को मजबूत करती हैं और प्रशासन की जवाबदेही को भी दर्शाती हैं।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *