करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, गांव में छाया मातम

Spread the love

महरुआ थाना क्षेत्र के सेमरी जैमालपुर गांव की घटना

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरी जैमालपुर गांव में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में मुख्तार (42 वर्ष) पुत्र स्व. मोहम्मद अली हसन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्तार रात में घर पर ही था, तभी विद्युत बोर्ड में अचानक उतरे करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे मुख्तार को परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव लाया गया, तो अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी गहरे सदमे में हैं, वहीं बेटे मोहम्मद अमन (14) और मोहम्मद अयान (12) पिता के वियोग में बेसुध हैं। मुख्तार परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से पत्नी और बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना से आहत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान में दोपहिया वाहनों की जांच, बिना हेलमेट और तीन सवारी चलने वालों पर कार्रवाई

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए अकबरपुर कोतवाली पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में…


Spread the love

खबर छपते ही हरकत में आया तंत्र! मनरेगा घोटाले पर पर्दा डालने की कोशिश या बचाव की कवायद?

Spread the love

Spread the loveचकमार्ग पर काम न मिलने के खुलासे के बाद शुरू हुई खुदाई, ग्रामीण बोले ‘यह विकास नहीं, सबूत मिटाने की है कवायद प्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *