मां ने बेटे के हत्या का लगाया आरोप, बहू और नातिन पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
थाना अहिरौली क्षेत्र के अशरफपुर बरवा गांव में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के ही रामतीरथ उम्र लगभग 40 वर्ष का शव एक आम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव लाया गया, तो मृतक की पत्नी मंजू देवी और बेटी ने जल्द अंतिम संस्कार की जिद की, लेकिन मृतक की बहनों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि अंतिम संस्कार तभी होगा जब मृतक की वृद्ध मां सुरेमना देवी, जो हरियाणा में रहती हैं, गांव पहुंच जाएं। शुक्रवार सुबह जब सुरेमना देवी गांव पहुंचीं और बेटे के शव को देखा तो वे फूट-फूटकर रो पड़ीं।

उनका करुण क्रंदन सुनकर आसपास के लोगों की आंखें भी भर आईं। मां ने बेटे की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया। सुरेमना देवी ने शुक्रवार को अहिरौली थाने पहुंचकर बहू मंजू देवी, नातिन तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। उनका आरोप है कि बहू और नातिन के किसी अन्य पुरुष से अवैध संबंध थे, जिसके कारण अक्सर घर में विवाद होता था। उन्होंने दावा किया कि इसी पारिवारिक कलह के चलते रामतीरथ की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया गया।

थानाध्यक्ष अहिरौली सुनील कुमार ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *