अन्नावा बाजार में आवारा मवेशियों का तांडव, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर। जनपद के कटेहरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अन्नावा बाजार में आवारा मवेशियों का तांडव देखने को मिल रहा है। अन्नावा बाजार के अकबरपुर फैजाबाद मार्ग पर झुंड के झुंड घूमते ये मवेशी राहगीरों और वाहनों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं। आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार होने से बाल-बाल बच रहे हैं।


वहीं दूसरी ओर खंड विकास अधिकारी कटेहरी हौसला प्रसाद यादव का दावा है कि आवारा गोवंश को पकड़कर गौशालाओं में भेजा जा चुका है। लेकिन अन्नावा बाजार की तस्वीरें और सड़क पर घूमते आवारा मवेशी उनके दावों की पोल खोल रहे हैं।


ग्रामीणों का कहना है कि इन मवेशियों पर रोकथाम न होने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार सड़कों पर बने रहने से कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रभावी कार्रवाई कर इन आवारा मवेशियों को गौशालाओं में भेजा जाए, ताकि हादसों पर रोक लग सके।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *