3 नवंबर को होगा सर्वधर्म सामूहिक विवाह, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

Spread the love

बसखारी, अंबेडकर नगर। प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सर्व धर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया रविवार से शुरू कर दी गई। बसखारी स्थित ट्रस्ट कार्यालय पर आयोजित रजिस्ट्रेशन में कुल 8 जोड़ों ने भाग लिया, जिनमें सात हिंदू और एक मुस्लिम जोड़ा शामिल रहा। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. शरद यादव ने बताया कि अगली पंजीकरण तिथि 14 सितंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 3 नवंबर को ट्रस्ट द्वारा निर्धन परिवारों की बेटियों का विवाह शाही अंदाज में कराया जाएगा।
बैठक में ट्रस्ट संस्थापक अध्यक्ष डॉ. शरद यादव के साथ महासचिव मोहम्मद कलाम, कोषाध्यक्ष जावेद राइन, सचिव मोहम्मद इरफान, अमित कुमार, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद अहमद, पवन कुमार, सूरज सोनी, पवन जयसवाल, कुणाल सोनी, मोहम्मद अहमद अंसारी, गप्पू चौधरी, सूरज मद्धेशिया सहित कई लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से 3 नवंबर को सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन करता आ रहा है, जिसमें निर्धन परिवारों की बेटियों का विवाह रजवाड़ों की भांति धूमधाम से संपन्न कराया जाता है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *