युवती से मोबाइल छिनैती मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कटका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोबाइल छिनैती के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए रुपये बरामद किए हैं। घटना के अनुसार, एक युवती लाइब्रेरी से पढ़कर साइकिल से घर लौट रही थी।

रास्ते में तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उसका वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और उसमें रखे पाँच-पाँच सौ के दो नोट छीन लिए थे।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और बुधवार तड़के लगभग 01:40 बजे मसौढ़ा गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास से अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ध्रुव यादव उर्फ दीपक यादव पुत्र नरसिंह यादव निवासी अजमलपुर थाना कटका तथा आकाश यादव पुत्र चन्द्रशेखर यादव निवासी दुबौली अजमलपुर थाना कटका के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से छिनैती में लूटे गए नोट बरामद किए गए। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *