महिलाओं व किशोरियों के सशक्तिकरण हेतु समानता शिविर आयोजित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर।
पंचायत भवन अल्लीपुर कोड़रा में किशोरी बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम एवं जन विकास केंद्र भितरीडीह के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय समानता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में अकबरपुर ब्लॉक के ताराखुर्द व चंदनपुर न्याय पंचायत की 8 ग्राम पंचायतों की 105 से अधिक महिलाओं व किशोरियों ने भागीदारी कर हर महिला की यही पुकार, हिंसा मुक्त हो घर-परिवार का आह्वान किया।शिविर में सचिव गायत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण व कौशल विकास के माध्यम से किशोरियों को सशक्त बनाने पर बल दिया।

ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट मनोज कुमार ने समानता के विभिन्न आयामों कानूनी, सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक पर विस्तार से चर्चा की। विभिन्न वक्ताओं ने सरकारी योजनाओं, खेल, घरेलू हिंसा कानून, आपसी सौहार्द और मौलिक अधिकारों पर जानकारी दी। कार्यक्रम संचालन गुलशन कुमार ने किया जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवकों ने शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *