न्यायालय के आदेश पर दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

अंबेडकरनगर(अवधी खबर)। दरोगा के द्वारा थाने बुलाकर वृद्ध पर दबाव बनाकर पैसा दिलाने के उत्पीड़न के मामले में दरोगा के खिलाफ जलालपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित टांडा कोतवाली क्षेत्र के जनार्दनपुर का रहने वाला है। पीड़ित सुभाष चंद्र वर्मा पुत्र श्री राम मिलन वर्मा का आरोप है उसके भाई का लड़का गौरव वर्मा उससे अलग रहता है और कानपुर में मेट्रो रेलवे में नौकरी करता है। जलालपुर के रहने वाले अमरदीप सोनी के द्वारा ब्याज पर पैसा दिया जाता है उसने कुछ रुपए ब्याज पर लिया था जिसकी जानकारी दरोगा वेद प्रकाश यादव के जरिए पता चला कि गौरव वर्मा ने अमरदीप सोनी से रुपए ब्याज पर लिया था जिसे वापस गौरव वर्मा अमरदीप सोनी को नहीं दे रहा है। इसी बात को लेकर टांडा में तैनात दरोगा वेद प्रकाश यादव द्वारा अमरदीप सोनी को पैसा देने का दबाव बनाकर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। इस बात पर पीड़ित ने कहा कि वह मेरे कहने पर पैसा नहीं दिए थे पैसा जाकर गौरव से ले ले इसी बात पर दरोगा नाराज हो गए अपशब्द कहते हुए साजिश के तहत फर्जी मुकदमे में फंसा देने की धमकी देने लगे। पीड़ित का यह भी आरोप है कि मामला जलालपुर क्षेत्र का है न तो विपक्षी के द्वारा कोई तहरीर दी गई न तो कोई मुकदमा दर्ज कराया गया है।

आरोप है इसके बावजूद भी दरोगा के द्वारा बार-बार थाने बुलाकर के विधि विरुद्ध तरीके से उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। जिससे उसकी मानसिक संतुलन बिगड़ सकती है पीड़ित का यह भी आरोप है कि बीते 10 अगस्त 2024 को उसके घर आकर रुपया न देने पर मां बहन की भद्दी भद्दी गलियां जान से मार डालने की धमकी दिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को तत्सम शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंत में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जहां से न्यायालय के आदेश पर जलालपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *