जालसाजी और दबंगई से दुकान पर कब्जे का आरोप, आवंटी ने लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

अंबेडकरनगर।
जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर विकास खंड परिसर की दुकानों में आवंटन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पीड़ित आवंटी ने आरोप लगाया है कि उनकी आवंटित दुकान पर दबंगई और जालसाजी के जरिए कब्जा कर लिया गया है। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली अकबरपुर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और कब्जा दिलाने की मांग की है।


आवंटी हरिशंकर तिवारी पुत्र सर यह सीताराम तिवारी निवासी रम्मनपुर चंदनपारा का कहना है कि उन्हें विधिवत रूप से दुकान संख्या-17 आवंटित की गई थी। लेकिन अशोक कुमार पांडेय पुत्र राममिलन पांडेय, निवासी रामनगर जमधरा कटेहरी, वर्तमान पता गदायां नगर पालिका अकबरपुर ने कूटरचित ढंग से दुकान पर कब्जा कर लिया है। जब पीड़ित ने दुकान का कब्जा मांगना चाहा तो विपक्षी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगे।

अधिशाषी अधिकारी/ खंड विकास अधिकारी का पत्र भी संलग्न


पीड़ित ने अपनी तहरीर में खंड विकास अधिकारी अकबरपुर का पत्रांक-960, दिनांक 19 जुलाई 2025 भी संलग्न किया है। इस पत्र में स्पष्ट किया गया है कि दुकान संख्या-17 का मूल आवंटी वही है, जिसे कई बार पत्राचार के माध्यम से जानकारी दी गई। इसके बावजूद अभी तक दुकान का कब्जा नहीं मिल पाया है। न्याय की लड़ाई में आर्थिक क्षति पीड़ित ने बताया कि वर्षों से अपनी आवंटित दुकान का कब्जा पाने के लिए अधिकारियों और पुलिस के चक्कर काट रहा है। अवैध कब्जे के चलते उसकी भारी आर्थिक क्षति हो रही है और जान-माल का खतरा भी बना हुआ है।


आवंटी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से विपक्षी के विरुद्ध जालसाजी, धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज बनाकर अवैध कब्जा करने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। साथ ही अनुरोध किया है कि पुलिस बल की मौजूदगी में उसकी आवंटित दुकान का कब्जा उसे दिलाया जाए।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *