नाबालिग लड़की को अगवा करने के मामले में पुलिस ने लड़की को किया बरामद

Spread the love

मजिस्ट्रेट के सामने लड़की का बयान होना बाकी

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।

जनपद के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया। पीड़िता महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली है। परिवार ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि 4 सितंबर 2025 को वह अपनी नाबालिग बेटी काल्पनिक नाम पूजा उम्र 14 वर्ष के साथ इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए थे।

इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने मौका पाकर किशोरी को चार पहिया वाहन में बैठाकर अपने साथ भगा ले गए। इसके बाद से लड़की का कोई पता नहीं चल रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सक्रिय हुई और खोजबीन शुरू की। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है लड़की का मजिस्ट्रेट के सामने कलम बंद बयान होना बाकी रह गया है सोमवार को देर होने की वजह से बयान नहीं हो सका। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी नाबालिग लड़की को जनवरी 2025 में गांव का वही युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया था।

उस समय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे बरामद कर परिवार को सौंपा था। लगातार दूसरी बार हुई इस घटना से गांव में चर्चा का माहौल गर्म है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कानूनन आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *