नीलगाय की चपेट में आने से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र में हुए नीलगाय के हादसे में घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, जलालपुर सेहरा गांव के मजरे डेढ़इया का पूरा निवासी 70 वर्षीय अशोक सिंह गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर भीटी की ओर जा रहे थे। महरुआ-भीटी मार्ग स्थित शिव मंदिर के आगे अचानक नीलगाय आ जाने से बाइक असंतुलित हो गई। हादसे में अशोक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों की मदद से उन्हें 108 एंबुलेंस द्वारा सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर महर्षि दशरथ राजकीय मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर किया गया। शुक्रवार देर रात लगभग 11 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के निधन की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि अशोक सिंह मिलनसार स्वभाव के थे और गांव में सभी से आत्मीय संबंध रखते थे। उनकी मौत से पूरा गांव शोक में डूबा है।


Spread the love

Related Posts

करवा चौथ पर मारूत मिश्रा की अनूठी पहल, बहनों को निःशुल्क लगाई जा रही मेहंदी

Spread the love

Spread the loveकटेहरी विधानसभा के पांच स्थानों पर सुबह नौ बजे से शुरू हुआ आयोजन, रात नौ बजे तक चलेगा कार्यक्रम अवधी खबर संवाददाता प्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर। करवा चौथ…


Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ, क्षेत्रीय समस्याओं के शीघ्र समाधान की उठाई मांग

Spread the love

Spread the loveलखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जनसमस्याओं से कराया अवगत, जल्द निस्तारण का किया आग्रह अयोध्या। (प्रियंका वर्मा) मिल्कीपुर के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने बुधवार को लखनऊ…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *