निरीक्षक उदयराज अपराध आसूचना शाखा गोंडा स्टार परफॉर्मर ऑफ द ईयर 2024 के लिए नामित

Spread the love

गोंडा। निरीक्षक उदय राज अपराध आसूचना शाखा गोंडा को पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के स्टार परफॉर्मर ऑफ द ईयर 2024 हेतु नामित किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक गोण्डा निरीक्षक उदय राज अपराध आसूचना शाखा गोंडा ने अपने मनकापुर तैनाती के समय पिछले वर्ष जनपद अयोध्या में आयोजित माघ मेला के दौरान रेलवे स्टेशन कटरा पर रामलला जी के अयोध्या में दर्शन हेतु आए श्रद्धालुओं को लेकर आ रही आस्था स्पेशल ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान के दौरान योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए ट्रेनों से श्रद्धालुओं को उतरवाने तथा उन्हें स्थानीय प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई बसों में सुव्यवस्थित तरीके से बैठवाने व बसों को पायलटिंग करके रामलला मंदिर तथा उनके रहने हेतु उपलब्ध कराए गए स्थान पर सुरक्षित पहुंचाने का कार्य करते हुए स्थानीय पुलिस, प्रशासन व परिवहन विभाग के साथ कुशलतापूर्वक समन्वय वार्ता किया गया।

जिससे आमजन व रेल यात्रियों में रेल के प्रति और विश्वास बढ़ा व रेल की छवि और उत्तम हुई। जिसके लिए इनको सम्मानित किया जाएगा इनके स्थानीय प्रशासन से अच्छे तालमेल के फलस्वरुप रामघाट हाल्ट पर पहुंचने वाली निर्माण सामग्री को बिना रुकावट के स्टेशन तक पहुंची, जिससे रामघाट हाल्ट भवन का निर्माण कार्य टारगेट समय से पूरा हुआ। अपनी अपराध आसूचना शाखा गोंडा में तैनाती के दौरान रेलवे बोर्ड द्वारा संचालित ऑपरेशन “आहट/नन्हे फरिश्ते” के तहत अभियान चलाकर लगभग 20 लावारिस नाबालिक बालक बालिकाओं को उनके मां-बाप तक पहुंचवाने में अहम भूमिका निभाई व रेल टिकटों की कालाबाजारी रोकने हेतु चलाए जा रहे अभियान “उपलब्ध” के अंतर्गत कार्रवाई कर रेलवे के टिकटों का अवैध कारोबार करने वाले 10 दलालों की गिरफ्तारी व कई लाख रुपए के टिकटो की बरामदगी किया गया।

इसके अलावा भी समय-समय पर अनेक सराहनीय कार्य किए गए। जिसे देखते हुए प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/गोरखपुर व वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ द्वारा की गई संस्तुति पर महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर द्वारा उक्त निरीक्षक को रेलवे सुरक्षा बल पूर्वोत्तर रेलवे के स्टार परफॉर्मर ऑफ द ईयर 2024 हेतु चुना गया है। जिन्हें 17.02.2025 को गोरखपुर में सम्मानित किया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *