युवक के शोषण से तंग आकर छात्रा ने लगाई फांसी, मुकदमा दर्ज

Spread the love

गोंडा। युवक के शोषण से तंग आकर छात्रा ने फांसी के फंदे क़ो चूम लिया। मृतका के मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना जनपद गोंडा के थाना कौड़िया अन्तर्गत एक गांव से जुड़ी है। यहां की निवासिनी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध छेड़खानी व आत्महत्या करने के लिए विवश करने सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में कहा गया है की उसकी 16 वर्षीय पुत्री जनता इंटर कालेज मे कक्षा 11 की छात्रा थी। वर्ष 2022 से कालेज आते जाते समय हिमांशु पाठक उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए वीडियो बना लिया। उसके बाद वह उसे वायरल करने की धमकी देते हुए उसका शारीरिक शोषण करने लगा।

जिससे तंग आकर उसने अपने परिवार वालों से बताया।परिजन हिमांशु के घर जाकर शिकायत किये। बस इसी बात क़ो लेकर आरोपियों ने छात्रा के घर जाकर उसके साथ उसके परिवार वालों की जमकर पिटाई कर दी। जिससे क्षुब्ध होकर छात्रा ने फांसी लगा लिया। मामले में हिमांशु पाठक, मनीषा पाठक, पल्लवी पाठक, सूरज पाठक निवासी ग्राम गुदगुदियापुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कौड़िया ने बताया की मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

    Spread the love

    Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


    Spread the love

    अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

    Spread the love

    Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *