डीएम व एसपी ने तहसील करनैलगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याऐं

Spread the love

जनसुनवाई के दौरान लेखपाल पंकज कुमार शुक्ल के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर विभागीय कार्यवाही करने के दिये निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हुये शिकायती पत्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से निस्तारित करें अधिकारी -जिलाधिकारी

गोण्डा। शासन की मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील करनैलगंज में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई के दौरान तहसील करनैलगंज में कुल 94 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 13 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया, शेष को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाय, तथा टीम के द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांचकर गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता रामतेज पुत्र राम आसरे निवासी ग्राम मथुरा परगना व तहसील करनैलगंज ने अवगत कराया कि हमारे गांव के लेखपाल पंकज कुमार शुक्ल के द्वारा चिट्ठा कुर्रा से संबंधित मेरी पत्रावली को काफी दिनों से अपने पास दबाये रखे हुये हैं। जिस पर कड़ी नाराजगी वक्त करते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी करनैलगंज को संबंधित लेखपाल के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी पंकज कुमार शुक्ल, उपजिलाधिकारी करनैलगंज भारत भार्गव, अपर उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी करनैलगंज सौरभ वर्मा, तहसीलदार करनैलगंज मनीष कुमार, नायब तहसीलदार अनु सिंह, अल्पिका वर्मा, राम प्रताप पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार, जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, जिला कृषि अधिकारी, एक्सईएएन ग्रामीण अभियंता विभाग, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग के अधिकारीगण, एसएचओ करनैलगंज, कटराबाजार, कौड़िया बाजार तथा परसपुर सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *