शिक्षक पर अनुशासनहीन आचरण का आरोप, विभागीय जांच की मांग

Spread the love

परिजनों ने शिकायत पत्र भेजकर लगाए गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू की

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक इंटर कॉलेज में कार्यरत सहायक अध्यापक राजेंद्र प्रसाद वर्मा के खिलाफ अनुशासनहीन आचरण और शिक्षक मर्यादा के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। विद्यालय की एक पूर्व छात्रा के परिजनों ने इस संबंध में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा के परिजनों का कहना है कि संबंधित शिक्षक का व्यवहार शिक्षकीय मर्यादा के विपरीत रहा है। आरोप है कि विद्यालय प्रशासन को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे परिजनों ने मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया।

शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री पोर्टल, पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) और संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल को भेजी है। उन्होंने मांग की है कि शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई कर उचित दंड दिया जाए।

वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि शिकायत की सूचना मिलने के बाद संबंधित अध्यापक से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
स्पष्टीकरण आने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *