पुरानी कहासुनी को लेकर चला लाठी-डंडा और लोहे के रॉड से प्रहार, दो लोग घायल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के भगवानपट्टी गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की सुबह बड़ा विवाद हो गया। इस दौरान अश्वनी प्रकाश और उनके पुत्र अमन यादव पर विपक्षी पक्ष ने लाठी-डंडों और लोहे के रॉड से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पीड़ित अश्वनी प्रकाश पुत्र स्वर्गीय गंगाराम निवासी भगवानपट्टी, थाना भीटी ने दी गई तहरीर में बताया कि 1 अक्टूबर 2025 को गांव के ही लल्लन यादव पुत्र जगन्नाथ और बाबूराम पुत्र रामखेलावन के बीच विवाद हुआ था, जिसके चलते पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग की धारा में चालान किया था। उसी मामले में जमानत करवाने के लिए पीड़ित थाने आया था।

पीड़ित के अनुसार, उसी पुरानी रंजिश को लेकर 2 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे जब उनका पुत्र अमन यादव शौच कर घर लौट रहा था, तभी दिनेश यादव पुत्र लल्लन यादव, रामप्रताप पुत्र रमापति और रमापति पुत्र जगन्नाथ पहले से ही अपने नलकूप पर बैठे थे। अचानक उन्होंने अमन को घेरकर लाठी और लोहे के रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

शिकायत में आगे बताया गया कि जब प्रार्थी अपने चाचा रामनाथ के साथ मामले की शिकायत लेकर विपक्षियों के पास पहुंचे, तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए छत से गुम्मा फेंक दिया, जिससे दोनों को चोटें आईं। घायलों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने थाना प्रभारी निरीक्षक भीटी से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया। जिसपर थानाध्यक्ष भीटी ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *