समरसिंहपुर में आज से शुरू होगा ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव — श्रवण कुमार की पितृभक्ति से होगा शुभारंभ, रावण वध के साथ होगा समापन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

भीटी (अंबेडकर नगर)।
तहसील क्षेत्र के ग्राम समरसिंहपुर (थरियाकला) स्थित रामलीला मैदान में इस वर्ष 24 अक्टूबर से श्रवण कुमार की पितृभक्ति प्रसंग से शुरू होकर 51वें वर्ष की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ होगा।
गांव की प्रतिष्ठित अवध रामलीला मंडली के कलाकारों द्वारा मंचन किया जाएगा, जो 28 अक्टूबर को रावण वध प्रसंग के साथ संपन्न होगा।

यह रामलीला न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि गांव की एकता और सामाजिक सौहार्द की मिसाल भी प्रस्तुत करती है। उल्लेखनीय है कि इसमें विभिन्न समुदायों के लोग भी पात्र बनकर सक्रिय रूप से हिस्सा लेते हैं।

बुजुर्गों के अनुसार इस रामलीला का शुभारंभ सन् 1971 में गांव के दो भाई दीनानाथ सिंह और दयाराम सिंह और स्वर्गीय रामदयाल सिंह के नेतृत्व में हुआ था। तब से लेकर आज तक यह परंपरा बिना रुके निरंतर जारी है। हर वर्ष गांव के ही कलाकार सभी पात्रों का अभिनय करते हैं, जिसके लिए एक माह पूर्व से तैयारी शुरू हो जाती है।

अवध रामलीला समिति, समरसिंहपुर के प्रबंधक नरेंद्र बहादुर सिंह और अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि यह रामलीला हमारी कला, संस्कृति और आस्था को जीवित रखने का प्रतीक है। इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यरत प्रवासी ग्रामीण भी उपस्थित होकर मंचन में हिस्सा लेते हैं।

समिति के संरक्षक महीपति सिंह, राम लौट सिंह, शिव पूजन सिंह, और प्रदीप सिंह, निर्देशक शत्रुहन सिंह, प्रह्लाद सिंह व दिनेश सिंह, संयोजक मोहित सिंह व विपिन सिंह, तथा मीडिया प्रभारी रुद्र प्रताप सिंह, सहित सभी सदस्यों और कलाकारों का इसमें अहम योगदान रहता है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *