खेत के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गांव में मची सनसनी

Spread the love

दीपावली पर घर आया था युवक, हत्या या आत्महत्या को लेकर संशय

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
भीटी थाना क्षेत्र के ग्राम रूदऊपुर मिश्राना में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेत के पास एक चिलबिल के पेड़ से युवक का शव लटकता देखा। सूचना मिलते ही भीटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान मोहित यादव (23 वर्ष) पुत्र कमलेश यादव निवासी रूदऊपुर मिश्राना के रूप में हुई है। वह पेंटिंग का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

परिजनों के अनुसार बुधवार को मोहित गांव में ही जोगिंदर गुप्ता के घर पेंटिंग का काम कर रहा था। उसके साथ गांव के ही प्रदीप प्रजापति और फूलचंद प्रजापति भी थे। शाम लगभग साढ़े छह बजे काम बंद करने के बाद तीनों मछली लाने के लिए गए थे। बताया गया कि रात में प्रदीप ने कई बार मोहित को फोन कर मछली खाने के लिए बुलाया, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। बाद में रात करीब साढ़े आठ बजे मोहित घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा।

ग्रामीणों के मुताबिक देर रात करीब 9 बजे फूलचंद उसे उसके घर के पास छोड़कर चला गया था। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्होंने पेड़ से शव लटका देखा। सूचना पर ग्राम प्रधान देवनारायण यादव ने पुलिस और परिजनों को खबर दी।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि मोहित लखनऊ में पेंटिंग का कार्य करता था और दीपावली की छुट्टी पर गांव आया था।

घटनास्थल पर ग्रामीणों ने संदेह जताया कि पेड़ की डाल काफी पतली थी, जो कूदने से टूट सकती थी। मृतक के एक पैर में चप्पल लटक रही थी जबकि दूसरी नीचे पड़ी मिली, जिससे आत्महत्या पर सवाल उठ रहे हैं।

थाना प्रभारी अमित कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि “मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।”

मोहित की मौत से परिवार में मातम छा गया है। मां शारदा देवी, भाई राहुल और रोहित, बहनें रोली व बबली का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब का सेवन करता था, फिलहाल मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *