डा. श्वेता तिवारी ने बचाई दो प्रसूताओं की जान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

बस्ती। मालवीय रोड स्थित जीएस हॉस्पिटल की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. श्वेता तिवारी ने अपने अनुभव और तत्परता से दो प्रसूताओं की जान बचाकर मिसाल पेश की है। उनके प्रयास से मेनका और प्रियंका दोनों सुरक्षित हैं तथा जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।

डा. तिवारी ने बताया कि मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के मनिकौरा गाँव निवासी मेनका पत्नी वीरेन्द्र की हालत गंभीर थी। उनका प्लेटलेट काउंट बहुत कम था, जिसके कारण कई अस्पतालों ने उन्हें बस्ती से बाहर रेफर कर दिया था। स्थिति को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए डा. तिवारी ने अथक प्रयासों के बाद सफल ऑपरेशन कर 4.7 किलोग्राम वजन के स्वस्थ बालक को जन्म दिलाया।

इसी क्रम में पुरानी बस्ती क्षेत्र के ढबरहिया निवासी प्रियंका पत्नी जितेन्द्र कुमार का सामान्य प्रसव सफलतापूर्वक कराया गया। प्रियंका ने 4 किलोग्राम वजन के स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।

डा. श्वेता तिवारी ने कहा कि यदि समय पर सही इलाज और कुशल चिकित्सक का मार्गदर्शन मिल जाए, तो प्रसूता की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है।


Spread the love

Related Posts

नाले की बदहाली बनी व्यापारियों के लिये मुसीबत, कॉउन्सिल ऑफ़ उद्योग व्यापार मंच ने उठायी आवाज

Spread the love

Spread the loveव्यापारियों का होता है लाखो का नुकसान – कुलदीप गुप्ता अवधी खबर संवाददाता सुलतानपुर।कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता के नेतृत्व में नगर के दरियापुर…


Spread the love

थाने में नहीं हुई सुनवाई, पीड़िता ने एसपी की चौखट पर लगाई गुहार

Spread the love

Spread the loveबांस में आग लगाने और जान से मारने की धमकी का आरोप, कार्रवाई न होने से बढ़ी नाराजगी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *