एकटेकवा बाजार में गंदगी की भरमार, मां दुर्गा मंदिर के पीछे दुकानदारों का अड्डा बना कूड़ाघर

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

बस्ती। एकटेकवा बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर के पीछे का इलाका इन दिनों गंदगी से पट चुका है। मंदिर के आसपास का क्षेत्र कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया है। बाजार के दुकानदारों ने मंदिर के पीछे का हिस्सा कूड़ा फेंकने का स्थायी स्थान बना लिया है।

प्लास्टिक के गिलास, सड़ी-गली वस्तुएं और पॉलिथिन का ढेर पूरे दिन वहीं जमा रहता है। इससे उठने वाली दुर्गंध के कारण श्रद्धालुओं और राहगीरों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मियों की लापरवाही और प्रशासन की अनदेखी के कारण हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। ग्राम प्रधान के लिए यह इलाका अब एक बड़ी चुनौती बन गया है।

ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर जल्द सफाई नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में यहां स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर महरुआ थाने में पीस कमेटी की बैठक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से महरुआ थाना परिसर में पीस कमेटी की…


Spread the love

अयोध्या में पुलिसिंग को मिलेगी मजबूती, रौनाही थाना क्षेत्र में बनी नई अस्थायी कांटा चौराहा चौकी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अयोध्या। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा पुलिस सेवाओं को आमजन के लिए सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *