विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में पति गिरफ्तार — दहेज हत्या के आरोप में भेजा जेल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

टांडा (अंबेडकरनगर)।
थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम खासपुर रसूलपुर में बीते 17 अक्टूबर को घर के अंदर 24 वर्षीय विवाहिता पूनम चौहान का शव पंखे से लटकता मिला था। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति रोहित चौहान पुत्र शुक्कन को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान कर दिया है।

थानाध्यक्ष अलीगंज भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूनम का शव घर के अंदर कमरे में पंखे से लटका मिला था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अंबरीष सिंह की मौजूदगी में पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण फांसी लगना (हैंगिंग) बताया गया है।

मृतका के पिता श्याम सुंदर चौहान पुत्र राम मिलन निवासी दूधधोरा, थाना कोतवाली, जिला बस्ती ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पुत्री पूनम की शादी 26 नवंबर 2021 को सामाजिक रीति-रिवाज से की थी और सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज भी दिया था, लेकिन विवाह के बाद से ही पति रुपये और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करता था।

पिता का आरोप है कि पति रोहित चौहान शराब पीकर बेटी को मारता-पीटता था और रुपये की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की थी।

विवेचक सीओ टांडा शुभम कुमार के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए थाना अलीगंज पुलिस ने आरोपी पति रोहित चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *