देश के एकीकरण के सूत्रधार थे सरदार पटेल – डॉ. राणा रणधीर सिंह

Spread the love

अंबेडकरनगर। देव इन्द्रावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटेहरी में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता डॉ. राणा रणधीर सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राणा रणधीर सिंह ने कहा कि सरदार पटेल भारतीय एकता और अखंडता के प्रतीक थे। उन्होंने स्वतंत्र भारत की 562 रियासतों का विलय कर देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। डॉ. सिंह ने कहा कि सरदार पटेल के दृढ़ संकल्प, संगठन कौशल और राष्ट्रभक्ति की भावना ने भारत के राजनीतिक एकीकरण को संभव बनाया।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है, जिससे नई पीढ़ी को सरदार पटेल के योगदान की जानकारी मिल सके। पटेल जी के विचार आज भी हमें राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के संचालन का कार्य आभार ज्ञापन अधिकारी सुप्रीत सिंह पांडेय ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *