22 घंटे तक बिजली रही गायब, ग्रामीणों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी

Spread the love

कर्मचारियों को दी गई सूचना, लेकिन बारिश के कारण नहीं हुई मरम्मत; जेई ने फोन पर दिखाई नाराज़गी

बस्ती। बभनान विद्युत उपकेंद्र के गौर फीडर से जुड़ा कोठवा गांव गुरुवार दोपहर से शुक्रवार सुबह तक लगभग 22 घंटे तक बिजली संकट से जूझता रहा। गांव में 11 हजार केवी लाइन का फ्यूज उड़ जाने के कारण करीब 50 उपभोक्ताओं की सप्लाई बाधित हो गई।

बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को पानी भरने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं कई परिवारों के फ्रिज में रखे खाद्य पदार्थ खराब हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे फ्यूज उड़ने के बाद उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी थी, मगर लगातार बारिश की वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जाकर फ्यूज जोड़ा गया, तब जाकर गांव की सप्लाई बहाल हो सकी।

जब इस संबंध में जेई राजशेखर से फोन पर बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने नाराज़गी जताते हुए कहा, “आपको नंबर किसने दिया?” और फोन काट दिया।
इसके बाद जब एक्सियन हरैया अजय मौर्या से संपर्क किया गया, तो उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए, जिसके बाद ग्रामीणों को बिजली नसीब हो सकी।

ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार बिजली जाने और विभागीय लापरवाही से वे परेशान हैं। उन्होंने विभाग से स्थायी समाधान की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का बड़ा फैसला!धार्मिक समिति का गठन, मंदिर के सभी धार्मिक अनुष्ठानों का करेगी संचालन

Spread the love

Spread the loveअवधी ख़बर संवाददाता अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की गई। ट्रस्ट ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के…


Spread the love

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *