अरिया से जमुनीपुर मार्ग पर नहर की पटरियां जर्जर, गड्ढों में तब्दील रास्ता

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर। अरिया से जमुनीपुर तक जाने वाली नहर की पटरियां पूरी तरह बदहाल हो चुकी हैं। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


मीडिया पड़ताल में यह सामने आया है कि नहर की पटरियों की स्थिति लंबे समय से जर्जर बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया। जगह-जगह मिट्टी उखड़ जाने और बड़े गड्ढे बनने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग दुर्घटना का कारण बन गया है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से हालात और भी खतरनाक हो जाते हैं। फिलहाल नहर की पटरियों की दुर्दशा विभागीय लापरवाही की कहानी बयां कर रही है, जबकि मरम्मत कार्य के कोई संकेत अभी तक नहीं मिले हैं।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *