प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप — विधवा महिला ने ग्राम पंचायत सचिव पर लगाया पक्षपात का आरोप

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जनपद के भीटी तहसील क्षेत्र के ग्राम सम्मनपुर छितौनिया निवासी गुड़िया पत्नी स्वर्गीय भीम ने संपूर्ण समाधान दिवस में गंभीर शिकायत दर्ज कराते हुए ग्राम पंचायत सचिव पर भ्रष्टाचार और पक्षपात के आरोप लगाए हैं।

शिकायतकर्ता गुड़िया ने बताया कि वह एक गरीब, असहाय और विधवा महिला हैं, जो अपने दो नाबालिग बेटियों के साथ किसी तरह गुजर-बसर कर रही हैं। पति की मृत्यु के बाद परिवार में कोई कमाने वाला सदस्य नहीं है। गुड़िया ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास के लिए आवेदन किया था, लेकिन जांच के दौरान ग्राम पंचायत सचिव ने पक्षपातपूर्ण रिपोर्ट लगाकर उनका नाम पात्रता सूची से हटा दिया।

गुड़िया का आरोप है कि सचिव ने ग्राम प्रधान के साथ मिलकर कुछ अपात्र लोगों के नाम सूची में जोड़ दिए, जिससे वास्तविक लाभार्थी योजना से वंचित रह गए। उन्होंने सक्षम अधिकारियों से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ग्राम पंचायत सचिव की भूमिका की समीक्षा की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

विधवा गुड़िया ने प्रशासन से यह भी अनुरोध किया है कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तत्काल आवास उपलब्ध कराया जाए ताकि वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकें।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *