खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

Spread the love

1 स्वर्ण, 5 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर।
गोरखपुर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल, सहजनवां में आयोजित 22वीं यूपी स्टेट आईटीएफ ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में अंबेडकर नगर की ताइक्वांडो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 5 रजत और 9 कांस्य पदक हासिल किए। खिलाड़ियों के इस बेहतरीन प्रदर्शन से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।

प्रतियोगिता में जिले की टीम का नेतृत्व टीम कोच रविंद्र राजभर एवं संध्या राजभर, जबकि टीम मैनेजर की जिम्मेदारी ज्ञानचंद राजभर ने निभाई। स्वर्ण पदक विजेता नईमा, रजत पदक विजेता,शिवम् राजभर, दृष्टि जायसवाल,जानवी चौबे, समृद्धि पांडे, तनीषा वर्मा, कांस्य पदक विजेता समृद्धि सिंह,जया चौरसिया, वेद सिंह, दिव्य चौबे, तनिष्का भारद्वाज, अंश, अभिनव कुमार मिश्रा, समृद्धि मल्होत्रा रहे। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और मेहनत से न केवल अपने विद्यालय एवं परिवार, बल्कि पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया।

ताइक्वांडो आईटीएफ एसोसिएशन ऑफ अंबेडकर नगर एवं प्रेमा राधे मेमोरियल एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक रविंद्र राजभर ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा खिलाड़ियों ने जिले की प्रतिभा और क्षमता को राज्य स्तर पर सिद्ध किया है, यह अंबेडकर नगर के लिए गर्व की बात है। अंत में सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों को संगठन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामनाएँ दी गईं।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *