ऑटो की जोरदार टक्कर, साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल ,108 एंबुलेंस की त्वरित मदद से बची जान

Spread the love

ईएमटी अंकित शर्मा की तत्परता से घायल को मिली समय पर राहत

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर, संवाददाता।
मंगलवार शाम मुकुंदपुर टांडा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा उस समय हो गया जब साइकिल से सड़क पर जा रहे 52 वर्षीय घनश्याम को पीछे से तेज रफ्तार ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही घनश्याम सड़क पर जा गिरे और उनका बायां पैर टूट गया, साथ ही शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना 108 एम्बुलेंस सेवा को दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 0522 मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी अंकित शर्मा ने स्थिति की गंभीरता देखते हुए मौके पर ही प्राथमिक उपचार प्रदान किया, जिसकी वजह से घायल की जान बच सकी।

घायल की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें तत्काल सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस टीम की तत्परता और सेवा भावना की सराहना की।


Spread the love
  • Related Posts

    अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

    Spread the love

    Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


    Spread the love

    विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

    Spread the love

    Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *