पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का लाइव प्रसारण, 237 किसानों ने लिया भाग

Spread the love

कुल 3.85 लाख किसानों को मिली किस्त, कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम सम्पन्न

अवधी खबर संवाददाता

सुलतानपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का लाइव प्रसारण मंगलवार को कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के 237 किसान व महिला कृषक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

कोयंबटूर (तमिलनाडु) से देश के किसानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 करोड़ किसानों के खातों में 18,000 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की पारदर्शिता और सुचारू लाभ वितरण व्यवस्था की सराहना की।

कृषि विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 3,85,491 किसान इस किस्त से लाभान्वित हुए हैं। कार्यक्रम के अंत में केंद्र द्वारा संचालित व्यावसायिक प्रशिक्षण के तहत मशरूम उत्पादन प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। आयोजन में कृषि विज्ञान केंद्र के सभी कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सम्मानित किसान उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *