अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, पशुओं की तड़प तड़पकर मौत गांव में छाया मातम

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
थाना महरुआ क्षेत्र के सिलावट गांव निवासी बाबूलाल कनौजिया के पशुशाला में शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से 2 भैंस, दो गाय की आग की लपटों के बीच तड़प तड़पकर जलकर मौत हो गई। जबकि एक बछिया और तीन बकरी आग से आंशिक रूप से झुलस गई।

ग्रामीणों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि पशुओं को बचाने का कोई मौका नहीं मिल सका। लोग बाल्टी और मिट्टी डालकर आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही महरुआ थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। प्रशासन और ग्रामीण पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने में लगे हैं।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *