पुलिस ने आत्महत्या प्रकरण में नामजद प्रेमिका को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
थाना इब्राहिमपुर क्षेत्र के ग्राम करीमपट्टी निवासी अनीता पत्नी इन्द्रसेन द्वारा अपने पुत्र सचिन उर्फ प्रिंश की मृत्यु के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर दर्ज मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए मुख्य नामजद आरोपी प्रेमिका रुचि पुत्री रघू को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता अनीता ने आरोप लगाया था कि उनका पुत्र लगभग छह माह से रुचि के साथ प्रेम-प्रसंग में था। इस संबंध में कई बार लड़की के परिजनों से शिकायत की गई थी, जिसके बाद परिजनों द्वारा धमकी देने की बात भी तहरीर में कही गई।


17 अक्टूबर 2025 को सचिन घर से निकला और वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव गांव के निकट बांस में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। पोस्टमार्टम की कार्रवाई थाने में सूचना देने के बाद कराई गई थी। प्रार्थिनी ने आरोप लगाया था कि पुत्र की मृत्यु के लिए लड़की और उसके परिवार का उकसावा जिम्मेदार है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इब्राहिमपुर पुलिस ने जांच तेज की और आज नामजद आरोपी रुचि को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *