बाग की कब्जेदारी को लेकर दबंगों का हमला, पति-पत्नी घायल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के मथानी गांव निवासी पूनम पत्नी इंद्रजीत यादव ने महरुआ थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बाग की कब्जेदारी को लेकर गांव के लगभग आधा दर्जन दबंगों ने उनके पति पर जानलेवा हमला कर दिया।

तहरीर के अनुसार सोमवार शाम करीब 3 बजे दबंग अपनी दबंगई के बल पर बाग पर जबरन कब्जा कर रहे थे। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे पूनम को गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर पति इंद्रजीत यादव बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो दबंगों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटा, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।

घटना के दौरान भीड़ एकत्र होते देख आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

इस संबंध में महरुआ थाना अध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *