धान खरीद जारी, उठान ठप! समितियों पर खुले आसमान के नीचे पड़ा सैकड़ो कुंतल धान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद के धान खरीद केंद्रों पर इन दिनों अव्यवस्थाओं के बीच किसी तरह धान की खरीद प्रक्रिया जारी है। बोरों की कमी, समितियों पर पहले से डंप धान और समय से उठान न होने के कारण सरकारी खरीद व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है, जिसका सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है।

मीडिया पड़ताल के दौरान वी. पैक्स भीटी पर केंद्र प्रभारी नीरज त्रिपाठी द्वारा बौरे निवासी किसान शुभम दूबे का धान खरीदा जा रहा था। वहीं आगे तौल के लिए उमरावा गांव निवासी तेज बहादुर सिंह अपनी ट्रॉली लेकर केंद्र पर खड़े मिले। इससे स्पष्ट है कि तमाम समस्याओं के बावजूद केंद्रों पर खरीद कार्य जारी है।

सबसे गंभीर समस्या यह है कि समितियों से धान की समय पर उठान नहीं हो पा रही है। इसके चलते सैकड़ों कुंतल धान गोदामों के बाहर खुले में पड़ा हुआ है। यदि मौसम ने करवट ली और बारिश हो गई तो धान खराब होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता, जिसका खामियाजा केंद्र प्रभारियों को भुगतना पड़ सकता है।

इसी तरह वी. पैक्स आशाजीतपुर कला पर भी सैकड़ों कुंतल धान गोदाम के बाहर परिसर में पड़ा देखा गया, हालांकि समिति पर किसानों के धान की तौल लगातार होती रही। कई स्थानों पर हैंडलिंग ठेकेदारों की लापरवाही भी सामने आ रही है। समय से गाड़ियां न पहुंचने के कारण धान का उठान प्रभावित हो रहा है, जिससे समितियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

ऐसे हालात में किसानों को डर सता रहा है कि कहीं मजबूरी में उन्हें अपनी उपज औने-पौने दामों पर बिचौलियों को न बेचनी पड़े। जरूरत है कि जिम्मेदार अधिकारी तत्काल संज्ञान लें, समय से धान की उठान सुनिश्चित कराएं और खरीद व्यवस्था को सुचारु बनाएं, ताकि अन्नदाता किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक क्षति न उठानी पड़े।


Spread the love
  • Related Posts

    धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

    Spread the love

    Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


    Spread the love

    प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

    Spread the love

    Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *