शिव कुमार वर्मा पर जानलेवा हमले के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

स्वाट टीम व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में घटना का सफल अनावरण

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या।
थाना तारून क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों द्वारा दूध व्यापारी पर किए गए जानलेवा हमले की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना तारून, थाना हैदरगंज व जनपदीय स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में की गई।

पुलिस के अनुसार 8 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 7.30 बजे ग्राम सोनौरागाऊपुर निवासी शिवकुमार वर्मा पुत्र स्व. भगवानदीन वर्मा, निवासी सुखदेव तिवारी का पूरा, सोनौरागाऊपुर, थाना तारून अपने घर से डेयरी पर दूध देने जा रहे थे। इसी दौरान भवानीगढ़ जंगल के पास हमलावरों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पीड़ित के पुत्र आयुष वर्मा व अन्य ग्रामीणों को देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

घटना के संबंध में पीड़ित की पत्नी संगीता वर्मा की तहरीर पर थाना तारून में मु0अ0सं0 269/25 धारा 115(2), 352, 351(3), 109 व 324(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। घायल शिवकुमार वर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर में भर्ती कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों, सर्विलांस व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना का सफल अनावरण किया गया। विवेचना में सामने आया कि मुख्य आरोपी की पीड़ित से पुरानी रंजिश चली आ रही थी और उसी के चलते हत्या की साजिश रची गई थी। गिरफ्तार अभियुक्त नागेन्द्र तिवारी पुत्र स्व. भगवानदत्त तिवारी, निवासी सुखदेव तिवारी का पूरा, सोनौरागाऊपुर, थाना तारून जनपद अयोध्या, बृजेश तिवारी पुत्र शिवशंकर तिवारी, निवासी कंधई तिवारी का पुरवा, सोनौरागाऊपुर, थाना तारून, अयोध्या, पवन पाठक उर्फ विकास पुत्र रामजी पाठक, निवासी पलिया गोवा, थाना पूराकलंदर, जनपद अयोध्या, आदर्श यादव उर्फ भोलू पुत्र संतराम, निवासी बीबीपुर, थाना पूराकलंदर, जनपद अयोध्या, नरेन्द्र पाण्डेय पुत्र शिवशंकर पाण्डेय, निवासी साल्हेपुर निमैचा, थाना रौनाही, जनपद अयोध्या,प्रेम तिवारी उर्फ रिंकू पुत्र सुरेन्द्र तिवारी, निवासी सेनपुर, थाना भीटी, जनपद अम्बेडकरनगर,अभिषेक गौड़ पुत्र श्रवण गौड़, निवासी सेनपुर, थाना भीटी, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट व हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। मुकदमे में अतिरिक्त धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में विवेचना जारी है।


Spread the love

Related Posts

तालाब की नीलामी निरस्त कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। तहसील भीटी क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर के ग्रामीणों ने तालाब की नीलामी निरस्त कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है।…


Spread the love

होली पर्व पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर आपात स्थिति में तुरंत डायल करें 108,

Spread the love

Spread the loveमहिलाओं व बच्चों के लिए 102 सेवा उपलब्ध अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।होली पर्व को देखते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *