जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महरुआ पुलिस ने दर्ज किए क्रॉस मुकदमे

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
महरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम मथानी में जमीन को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर अलग-अलग मुकदमे पंजीकृत किए हैं।

ग्राम मथानी निवासी पूनम यादव पत्नी इंद्रजीत यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 14 दिसंबर को करीब 3 बजे बाग की जमीन पर कब्जे को लेकर अंकित यादव, आदर्श यादव, सनी यादव, रामस्वरूप यादव, विक्रम यादव, पंचम यादव और शिवम यादव ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान उनके पति इंद्रजीत यादव को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से सुषमा पत्नी राम प्रताप यादव ने भी थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने पूनम यादव पत्नी इंद्रजीत यादव, इंद्रजीत पुत्र सियाराम, रामचरित पुत्र रामराज तथा मनीषा पुत्र रामजन्म सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। सुषमा का आरोप है कि उनके घर के सामने स्थित खतौनी की जमीन को पूनम आदि जबरन खोदने लगे थे। विरोध करने पर सभी ने एकजुट होकर उनके पक्ष के साथ मारपीट की।

थाना अध्यक्ष यादवेन्द्र सोनकर ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं तथा मामले की विवेचना की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान में दोपहिया वाहनों की जांच, बिना हेलमेट और तीन सवारी चलने वालों पर कार्रवाई

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए अकबरपुर कोतवाली पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में…


Spread the love

खबर छपते ही हरकत में आया तंत्र! मनरेगा घोटाले पर पर्दा डालने की कोशिश या बचाव की कवायद?

Spread the love

Spread the loveचकमार्ग पर काम न मिलने के खुलासे के बाद शुरू हुई खुदाई, ग्रामीण बोले ‘यह विकास नहीं, सबूत मिटाने की है कवायद प्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *