भीषण ठंड में एनएवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट टांडा ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Spread the love

टांडा, अम्बेडकरनगर।
जनपद में पड़ रही भीषण ठंड के बीच एनएवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट टांडा के प्रबंधक रजनीश मिश्रा ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर राहत पहुंचाई। सर्द रातों में जब लोग अपने घरों में कंबल ओढ़कर सुरक्षित रहते हैं, वहीं सड़क किनारे रहने वाले बेसहारा लोग ठंड से जूझते नजर आते हैं। ऐसे में कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती दिखी।


रजनीश मिश्रा का नाम इससे पहले भी विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से सामने आता रहा है। इस सराहनीय पहल में एनएवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के समस्त स्टाफ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।


कंबल वितरण के दौरान रजनीश मिश्रा ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 100 लोगों की नहीं, अगर एक जरूरतमंद के लिए भी हाथ बढ़ाया जाए तो वह छोटी सी मदद किसी के लिए बड़ी राहत बन सकती है और उसके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *