विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन कल, क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार करेंगे मार्गदर्शन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा) ।
जनपद मुख्यालय अकबरपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 को दोपहर 01 बजे से बी.एन. इंटर कॉलेज, अकबरपुर परिसर में आयोजित होगा।


सम्मेलन के मुख्य वक्ता के रूप में अनिल कुमार, क्षेत्र प्रचारक, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) उपस्थित रहेंगे। मुख्य वक्ता अपने ओजस्वी उद्बोधन में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

वहीं पूर्व प्रत्याशी विधानसभा टाण्डा एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने अपीलकर्ता के रूप में जनपद अम्बेडकरनगर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया है। सकल हिन्दू समाज की ओर से भी आमजन से सहभागिता की अपील की गई है।


Spread the love

Related Posts

होली पर्व पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर आपात स्थिति में तुरंत डायल करें 108,

Spread the love

Spread the loveमहिलाओं व बच्चों के लिए 102 सेवा उपलब्ध अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।होली पर्व को देखते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के…


Spread the love

सड़क दुर्घटना में शहीद सीआरपीएफ जवान विनय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Spread the love

Spread the love14 वर्षीय बेटे अंश ने दी मुखाग्नि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।झारखंड में 106 रैपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *