चिकित्सालय में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम, महिला चिकित्सक पर कार्यवाही की मांग

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जिला चिकित्सालय में प्रसव के बाद एक 23 वर्षीय प्रसूता की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मृतका के परिजनों ने अस्पताल की महिला चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर मीरानपुर के पास जाम लगा दिया। कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया।


मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां 23 वर्षीय नौशीला पत्नी मेराज को शनिवार को प्रसव के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान और उसके बाद समुचित इलाज नहीं दिया गया, जिससे नौशीला की हालत बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों के आरोपों के बीच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। न्याय की मांग करते हुए उन्होंने अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर जाम लगा दिया और महिला चिकित्सक डॉ. अंजलि के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


जाम की सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री निवास पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। काफी प्रयासों के बाद जाम समाप्त कराया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *