सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट व जातिसूचक गाली-गलौज, कार्रवाई की मांग

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
श्रवण क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे बसखारी ब्लॉक में तैनात सफाई कर्मचारी अरविंद के साथ एक मनबढ़ युवक द्वारा मारपीट और अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने कर्मचारी को कई थप्पड़ मारे, मां-बहन की भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया।


घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष बसखारी राजेश कुमार गौतम एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ पुलिस चौकी श्रवण क्षेत्र पहुँचे। उन्होंने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते हुए एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। चौकी प्रभारी ने मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य ने चेतावनी दी कि यदि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो जिले के समस्त सफाई कर्मचारी कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


मौके पर संगठन के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष राम किशोर मौर्य, जिला मंत्री राम अजोर पंकज, कटेहरी ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रीति, अकबरपुर ब्लॉक अध्यक्ष सियाराम राजभर, भीटी ब्लॉक से अवधेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, सुनील गिरि, भियांव ब्लॉक अध्यक्ष पन्नालाल, शिवकुमार निषाद, संजय राजभर, रामभवन, सुनील कुमार,

लालमन, प्रमोद कुमार, मंशाराम, महेंद्र कुमार, ओमप्रकाश वर्मा, विजय कुमार, भोलेनाथ, शिवपूजन, राजेन्द्र प्रसाद, संतोष सिंह, राजमन, विजय कपूर, विवेक कुमार, कुलदीप, निजामुद्दीन सिकन्दर, रवीन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *