मेहनत और संकल्प की जीत: लारपुर के अंकेश का भारतीय सेना में चयन

Spread the love

क्षेत्र में खुशी की लहर….

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज, लारपुर के पूर्व छात्र और ग्राम संजलपुर निवासी अंकेश (पुत्र श्री सुरेंद्र कुमार) ने भारतीय सेना में चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्ष 2024 में कक्षा 12B1 के छात्र रहे अंकेश की यह उपलब्धि परिश्रम, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का जीवंत उदाहरण है।


सीमित संसाधनों के बावजूद अंकेश ने अपने लक्ष्य को कभी ओझल नहीं होने दिया। वर्षों की कठिन मेहनत, आत्मसंयम और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। उनका चयन इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र भी लगन और सही दिशा में प्रयास कर राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।


अंकेश की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि अंकेश जैसे विद्यार्थी विद्यालय की पहचान होते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनते हैं।


भारतीय सेना में चयन केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का संकल्प है। अंकेश की यह उपलब्धि युवाओं में देशभक्ति और सेवा भाव को और मजबूत करने वाली है। उनकी सफलता से क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *