महिला की गला रेतकर हत्या, पति हिरासत में

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।जनपद के अकबरपुर क्षेत्र अंतर्गत गांधी आश्रम मोहल्ले में सोमवार दोपहर एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सोनी सिंह, पत्नी उमाशंकर सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।बताया गया है कि मूल रूप से भीटी क्षेत्र के मदारभारी गांव निवासी बृजभान सिंह अपने पुत्र उमाशंकर सिंह, बहू सोनी सिंह एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कई वर्षों से गांधी आश्रम क्षेत्र में रह रहे थे। सोमवार दोपहर हुई इस जघन्य वारदात की सूचना मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय सहित पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।पुलिस सूत्रों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। आरोप है कि उमाशंकर सिंह अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था।

इन्हीं पारिवारिक विवादों को हत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। घटना को लेकर क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।


Spread the love
  • Related Posts

    धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

    Spread the love

    Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


    Spread the love

    प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

    Spread the love

    Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *