दरोगा पर समझौते के नाम पर लकड़ी का बोटा मांगने का आरोप, कार्रवाई के बजाय 151 में चालान, आहत पीड़ित ने की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

Spread the love

प्रमोद कुमार वर्मा

अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।
थाना मालीपुर क्षेत्र के ग्राम घुरहूपुर में सरकारी संपत्ति पर लगे सूखे आम के पेड़ को काटने और उसकी लकड़ी ले जाने का मामला अब गंभीर आरोपों और प्रशासनिक सवालों के बीच फंसता नजर आ रहा है। पीड़ित का आरोप है कि सरकारी जमीन पर स्थित आम के पेड़ को दबंगों ने काट लिया, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
पीड़ित मनोज सिंह पुत्र जगदम्बा प्रसाद सिंह के अनुसार, जब उसने आम के पेड़ की लकड़ी ले जाने का विरोध किया तो उसके पट्टीदारों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की धमकी दी गई। इसके बाद उसने थाना मालीपुर में लिखित शिकायत दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले को दबाने का प्रयास किया।

हल्का दरोगा पर लकड़ी मांगने का गंभीर आरोप

मामले में नया मोड़ तब आया जब पीड़ित ने आरोप लगाया कि थाने के हल्का दरोगा शत्रुघ्न सिंह ने मामले को निपटाने के नाम पर आम की लकड़ी का एक मोटा टुकड़ा मांगने का दबाव बनाया। पीड़ित का दावा है कि उसने इस बातचीत की क्लिप भी सुरक्षित कर ली है, जिससे पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग और तेज हो गई है।

दोषियों पर कार्रवाई की जगह पीड़ित पर ही चालान

पीड़ित का यह भी आरोप है कि विपक्षी पक्ष के प्रभाव में आकर पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसे ही धारा 151 के तहत चालान कर दिया। इस कार्रवाई से न केवल पीड़ित बल्कि ग्रामीणों में भी रोष व्याप्त है।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई ऑनलाइन शिकायत

न्याय न मिलने से आहत पीड़ित ने पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पुलिसकर्मी की भूमिका की जांच, निष्पक्ष कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की गई है।

न्याय व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरकारी संपत्ति के नुकसान और खुलेआम दबंगई के मामलों में भी पीड़ित को ही आरोपी बना दिया जाएगा, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा। फिलहाल पूरे प्रकरण पर जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की नजर टिकी हुई है।
अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आता है या नहीं, और क्या पीड़ित को न्याय मिल पाता है।


Spread the love

Related Posts

स्वर्गीय संजय वर्मा स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, अकबरपुर बनी चैंपियन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी, अम्बेडकरनगर।बसखारी विकास नगर कॉलोनी के समीप स्थित मैदान में आयोजित “स्वर्गीय संजय वर्मा स्मारक ग्राम सभा क्रिकेट टूर्नामेंट” का 13वें दिन उत्साह और जोश…


Spread the love

अम्बेडकर नगर में बदलेगा सियासी समीकरण? लोजपा के मंच से बीजेपी को लेकर बड़ा दावा

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर (प्रमोद वर्मा)। जिले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा एक विशाल संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *