नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर अंबेडकरनगर में जश्न

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।नितिन नबीन के भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने तथा उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की टांडा, अकबरपुर और जलालपुर शाखाओं से भाजपा नेताओं के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के नेतृत्व में जिला कार्यालय अटल भवन में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई और बधाइयां दी गईं।भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि युवा नेतृत्व को आगे लाकर भाजपा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी देश और युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है।

उन्होंने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में युवाओं में नया जोश और ऊर्जा का संचार हुआ है।उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक टांडा शाखा से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, अकबरपुर शाखा से भाजपा नेता राम बख्श सिंह तथा जलालपुर शाखा से भाजपा नेता अशोक उपाध्याय का दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना भाजपा की जन-जन में बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रत्येक चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित होगी।

इस अवसर पर अटल भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, रमा शंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, विनय पांडेय, एडवोकेट दिवाकर ओझा, जिला कार्यालय सह प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह सहित गया प्रसाद वर्मा, अमरनाथ सिंह, दशरथ यादव, नंद कुमार तिवारी राना, नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,

अरविंद उपाध्याय, सतपाल पटेल, अंकित पांडेय, पूर्व सभासद ललित मोहन श्रीवास्तव, रामधनी सोनकर, रविंद्र वर्मा, रक्षा राम यादव, शत्रुघ्न गौतम, अशोक कन्नौजिया, अमित प्रजापति, के.के. प्रजापति, महेंद्र तिवारी, डॉ. संजय सिंह, जगन्नाथ शुक्ल, पंकज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *