शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद……..

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

मोहनलालगंज। थाना मोहनलालगंज पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के हरिकंश गढ़ी चौकी प्रभारी साजिद अली ने बताया कि बीते रविवार को कमल किशोर निवासी धोधन खेड़ा, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ की HF डीलक्स मोटरसाइकिल संख्या UP 32 KT 9580 विद्या हॉस्पिटल, हरिकंश गढ़ी के बाहर से चोरी हो गई थी।

पीड़ित की तहरीर पर थाना मोहनलालगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम सोमवार की रात गोपालखेड़ा पुल, रायबरेली रोड के पास संदिग्धों की तलाश में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डलौना रेलवे क्रासिंग के पास किसान पथ पुल के नीचे तीन व्यक्ति दो मोटरसाइकिलों के साथ खड़े हैं, जिनमें से एक मोटरसाइकिल विद्या हॉस्पिटल से चोरी की गई है।

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर समय करीब 7:45 बजे तीनों अभियुक्तों को डलौना रेलवे क्रासिंग, किसान पथ पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई HF डीलक्स मोटरसाइकिल संख्या UP 32 KT 9580 बरामद की, जिसकी पहचान वादी मुकदमा द्वारा मौके पर की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि नशे की लत और आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने योजना बनाकर मोटरसाइकिल चोरी की थी और उसे बेचने की फिराक में थे।पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी मजदूरी का काम करते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त मनीष पाल के खिलाफ हुसैनगंज, पीजीआई, बीबीडी और मोहनलालगंज थाने में एक-एक मुकदमा पूर्व से दर्ज है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *