दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, साथी गंभीर…….

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

नगराम। नगराम थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दोनों दोस्त ससुराल से लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सीधे टाटा ऐस छोटा हाथी में जा घुसे।प्राप्त जानकारी के अनुसार जमालपुर ददूरी, नगराम निवासी 24 वर्षीय रवि पुत्र मुनेश्वर खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।

बीते सोमवार को वह अपने दोस्त प्रदीप निवासी कलंदर खेड़ा के साथ खुजौली स्थित अपनी ससुराल गया था। देर रात दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे करौरा स्थित टीवीएस एजेंसी से पहले सामने से आ रही अमूल डेयरी की टाटा ऐस छोटा हाथी से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।


बताया जा रहा है कि टाटा ऐस की केवल एक ही लाइट जल रही थी, जिससे बाइक सवार को वाहन का सही अंदाजा नहीं हो सका और दोपहिया वाहन सीधे उसमें जा घुसा। हादसे में रवि और प्रदीप दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रदीप की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।


मृतक रवि के पिता मुनेश्वर ने बताया कि रवि के परिवार में पत्नी चांदनी और दो छोटे बच्चे हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।इस संबंध में पुलिस का कहना है कि हादसे में शामिल टाटा ऐस को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *